अंजू शुक्ला के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
2001 बैच के पुलिस इंस्पेक्टर्स परिवार की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

क्राइम रिव्यू, लखनऊ
लखनऊ। पुलिस इंस्पेक्टर्स 2001 बैच के परिवार की महिलाओं ने हजरतगंज स्थिति एक निजी होटल में सावन उत्सव मनाया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं के बीच डांस, गीत, अंताक्षरी, रैंप वॉक, टैंलेंट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। कार्यक्रम का संचालन आरजे शादाब ने किया। जिसमें अंजू शुक्ला को विनर घोषित कर तीज क्वीन के ताज से नवाजा गया। वहीं, फर्स्ट रनरअप प्रीति दीक्षित और सेकंड रनरअप विभा दुबे रही। कार्यक्रम में दीपा, कुमकुम त्रिपाठी, अर्चना, सुनीता प्रभा माला और स्मिता आदि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।