अपनी बुराइयों को छोड़ते हुए गायत्री उपासना का संकल्प
लखनऊ के जानकीपुरम में विराट गायत्री महायज्ञ संपन्न
EditorMarch 8, 2021

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-जी स्थित वृंदावन वाटिका पार्क में सोमवार को एक विराट गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ कुर्सी रोड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस यज्ञ में उपस्थित जनसमूह ने अपनी बुराइयों को छोड़ते हुए गायत्री उपासना के लिए संकल्प लिया।
गायत्री महायज्ञ से पूर्व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली।

इस मौके पर गायत्री परिवार मंडली की ओर से संगीतमयी प्रवचन किया गया। प्रवचनकर्ताओं के संगीतमयी प्रवचन से श्रोता मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान गायत्री परिवार के डॉ एपी शुक्ला ने कहा कि आत्मविश्वास के जगृत होते ही मनुष्य में दिव्य शक्ति प्रवाहित हो जाती है। जिसके बल पर ऊंचे से ऊंचे पर्वत को लांघ जा सकता है और गहरे से गहरे समुद्र को बांधा जा सकता है।


Tags
गायत्री महा यज्ञ