गोमती नगर में अवैध निर्माण सील किया गया

वाद पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाने पर हुई सीलिंग की कार्रवाई

गोमती नगर में अवैध निर्माण सील करने की कार्रवाई

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को गोमती नगर के विराज खण्ड में एक अवैध निर्माण सील किया गया।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी ने बताया कि शुभ्रा मिश्रा व अन्य द्वारा भूखण्ड संख्या- 1/172 विराज खण्ड, गोमती नगर में अनाधिकृत निर्माण किया गया था, जिसके खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 262ए/2022 योजित किया गया था। वाद पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से किये गये निर्माण को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता अजय गोयल के नेतृत्व में अवर अभियंता प्रमोद पाण्डेय व सुभाष शर्मा द्वारा प्राधिकरण की पुलिस बल व क्षेत्रीय थाना पुलिस बल के सहयोग से उक्त स्थल को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!