विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उप्र की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन। विभांशु सिंह केन्द्रीय अध्यक्ष व अनिल राठौर केन्द्रीय महामंत्री निर्वाचित

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उप्र की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें विभांशु कुमार सिंह को केन्द्रीय अध्यक्ष व अनिल कुमार राठौर को केन्द्रीय महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष कमल कश्यप एवं उपचुनाव अधिकारी संतोष यादव तथा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम चंद्र एवं संरक्षक अशोक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राम प्रताप द्वारा केन्द्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुमार सहगल, ह्रदय परमार, विजय भारती, राम नयन यादव, महामंत्री अनिल कुमार राठौर, संगठन मंत्री सुधीर कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ कुमार, शिव कुमार यादव, संयुक्त मंत्री सुनील कुमार यादव, प्रचार सचिव इंदल कुमार, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, कार्यालय मंत्री शेख तौफीक, कार्यकारिणी सदस्य अवतार सिंह, संदीप कुमार, राजेश्वर राज, कपिल वर्मा, अतुल कुमार, प्रदीप कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!