अमेठी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हादसे में 5 की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

क्राइम रिव्यू:- उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना हो गई। दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही प्राइवेट बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बस में सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से तीन की हालत काफी गंभीर बताई  जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमेठी से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीते सोमवार देर रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही एक प्राइवेट बस की आमने सामने की टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। इस हादसे में प्राइवेट बस में सवार 5 यात्रियों की मौत हो हुई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस द्वारा इस अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही।

हादसे में बिहार के सीवान के केरवा निवासी अमरेश (26) पुत्र परशुराम और अखिलेश कुमार (36) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हैं। इस सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। इसके साथ ही CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के जरुरी निर्देश दे दिए हैं। हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!