दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम में क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन

प्रधानाचार्या सुश्री नीरू भास्कर ने क्रिसमस कार्निवाल पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम में शनिवार को प्री प्राइमरी तथा कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए क्रिसमस कार्निवाल आयोजित किया गया। जिसमें अनेक रंगारंग कार्यक्रम संगीत नृत्य तथा विभिन्न प्रकार के खेल जैसे पैनी इन द होल, कॉटन बॉल कलेक्शन इन द बोल, स्टैकिंग ऑफ ग्लास  विद द हेल्प ऑफ बैलून, प्लेस द पेंसिल्स इन द ग्लास, कलेक्शन ऑफ बॉल्स इन अ कंटेनर, पासिंग बॉल्स इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया। क्रिसमस कार्निवाल में अभिभावकों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने भी विभिन्न प्रकार के संगीत, नृत्य और खेलों में भाग लेकर छात्रों का भरपूर सहयोग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री नीरू भास्कर ने क्रिसमस कार्निवाल के शुभ अवसर पर सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!