शादी के मंडप से दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई दुल्हन, दुल्हे ने सुसाइड करने का किया प्रयास

क्राइम रिव्यू: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां शादी के मंडप से दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के संग दुल्हन फरार हो गई। यह देखकर घराती और बाराती हैरान हो गए। वहीं इस घटना से आहत दुल्हे ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फरार दुल्हल की तलाश की गई लेकन उसका कही भी पता नहीं चला। उसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

जानकारी के मुताबिक मामला डलमऊ थाना क्षेत्र कहा है। यहां पर रहने वाले अजय कुमार की शादी आशा नंदपुर निवासी नरेश की बेटी शिवानी से काफी पहले तय हुई थी। अजय 28 जून को बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों ने जनवासे में बारातियों की जमकर खातिरदारी की और द्वारचार की तैयारियां शुरू हो गई। दूल्हा अजय घोड़ी पर सवार होकर सभी बारातियों के साथ बैंड बाजा लेकर तैयार था तभी पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई है. देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरातियों और बारातियों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। लड़के पक्ष को वापस भेज दिया।

वहीं दूल्हा- दुल्हन के फरार होने के सदम को झेल नहीं पाया। दुखी होकर जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया। जिससे उसकी हातात बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां पर दूल्हा जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!