दुबई से वापस लौटा अशरफ का साला सद्दाम, दिल्ली में मिली लोकेशन जल्द होगा गिरफ्तार

क्राइम रिव्यू: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित मामले में हत्या की साजिश रचने और अतीक अहमद के भाई अशरफ को जेल अधिकारियों के साथ मिलकर तमाम सुविधाएं मुहैया कराने का आरोपी सद्दाम अब दुबई से लौट आया है। पुलिस उसकी कब से तलाश कर रही थी। उमेशपाल की हत्या होने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था। वो अशरफ का साला है और पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा है। कुछ दिन पहले ही पुलिस को सद्दाम की लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी है।

अतीक के भाई अशरफ का साला सद्दाम उमेश पाल की हत्या से पहले ही दुबई भाग गया था। पुलिस जब इस मामले में जांच कर रही थी तो खुलासा हुआ कि उमेश की हत्या का पूरा षड्यंत्र बरेली जेल में रचा गया था। जेल में हत्या की पूरी साजिश करने में सबसे बड़ी भूमिका सद्दाम की थी। दरअसल अशरफ के बरेली जेल जाने के बाद सद्दाम ने अपना ठिकाना बरेली जेल में बना लिया था। उसने जेल के कर्मचारियों के साथ मिलकर अशरफ को तमाम सुविधाएं मुहैया कराई थी। अब पुलिस को सूचना मिली है कि सद्दाम दुबई से वापस आ गया है और दिल्ली में है। पुलिस को यह भी शक है कि अशरफ की पत्नी जैनब भी उसके साथ है क्योंकि जैनब की भी लोकेशन दिल्ली के एक मॉल में मिली है।

और भी पढ़ें: भदोही में नाइट्रोजन गैस भरते समय फटा फायर फाइटिंग सिलिंडर, युवक के उड़े चिथड़े

उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस को सद्दाम की भूमिका का पता लगने के बाद पुलिस ने उस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया। इसी बीच सद्दाम में कई फोटो वायरल हुई जिससे पता चला कि वह दुबई भाग गया है। लेकिन कुछ दिन पहले पुलिस को सद्दाम की लोकेशन दिल्ली में मिली तो तुरंत एक टीम भेज दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सद्दाम पिछले हफ्ते दुबई से दिल्ली आ गया है। उधर उसकी बहन जैनब की लोकेशन भी दिल्ली के एक मॉल में मिली थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सद्दाम और जैनब दिल्ली में साथ में ही हैं। अगर दोनों में से कोई एक मिलता है तो पुलिस को दूसरा आरोपी भी मिल जाएगा। प्रयागराज पुलिस के साथ ही बरेली पुलिस और एसटीएफ भी दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!