लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसा डंपर, दंपती और उनके दो बच्चों की मौत

क्राइम रिव्यू:- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार देर रात बीबीडी यूनिवर्सिटी के ठीक सामने तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होने पर दर्दनाक सड़क हादसा। हादसे में 4 की मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था की गर्भवती महिला का पेट फट गया। पति और 2 बच्चों की भी जान चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। दंपती की एक सात साल की बेटी बाल.बाल बची। झोपड़ी में सो रहे उमेश (35), नीलम देवी (32) और उनके 2 बच्चे गोलू (4) और सनी (13) की मौत हो गई। यह लोग बाराबंकी के जैतपुर के रहने वाले थे।

और यह पढ़ें:- यूपी में सीएम योगी ने किया ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान का शुभारंभ, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 36.50 करोड़ पौधे

रात करीब एक बजे तेज आवाज सुनकर लोग दौड़े बाहर आए तो देखे झोपड़ी पर मौरंग लदा डंपर पलटा था। सभी उसके नीचे दबे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह मौरंग और डंपर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालाए लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। मृतक उमेश पिछले 12 महीने से यहां पर टाइल्सए मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था। हादसे में उमेशए नीलमए गोलू और सनी की मौत हो गई। केवल वैष्णवी बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बतायाए डंपर का ड्राइवर भी दुर्घटना में घायल हुआ है। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए छिप गया। पुलिस फोर्स के आने के बाद वह सामने आया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!