यूपी में सीएम योगी ने किया ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान का शुभारंभ, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 36.50 करोड़ पौधे

क्राइम रिव्यू:- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आज यानी 20 जुलाई को ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से अनधिकृत कब्जों से खाली कराए गए अकबरनगर क्षेत्र में करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पीएम मोदी के श्एक पेड़ मां के नामश् आह्वान पर शुरू हो रहे इस जनअभियान में प्रदेश सरकार एक दिन में 36.50 करोड़ से अधिक पौधरोपण करके इतिहास रचेगी। इस जनअभियान में आमजन के साथ-साथ आधे दिन तक सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाओं से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

सभी 18 मंडलों में भी लगाए जाएंगे पौधे

अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लखनऊ मंडल में सर्वाधिक चार करोड़ एक लाख 73 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, कानपुर मंडल में 2.96 करोड़, चित्रकूट में 2.89 करोड़, झांसी में 2.82 करोड़, मीरजापुर में 2.62 करोड़, अयोध्या में 2.39 करोड़, देवीपाटन में 2.14 करोड़, प्रयागराज में 2.07 करोड़, बरेली में 1.91 करोड़, वाराणसी में 1.76 करोड़, मुरादाबाद में 1.83 करोड़, आगरा में 1.68 करोड़, गोरखपुर में 1.65 करोड़, आजमगढ़ में 1.30 करोड़, अलीगढ़ में 1.22 करोड़, मेरठ मंडल में 1.16 करोड़, बस्ती में 1.11 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 90.23 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी। पौधरोपण के लिए विभागवार लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

योगी सरकार सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी। इसके लिए वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14.29 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 13 करोड़, कृषि को 2.80 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.27 करोड़, राजस्व को 1.05 करोड़, नगर विकास को 44.97 लाख, उच्च शिक्षा को 22.54 लाख, रेशम को 14.19 लाख, लोक निर्माण को 14.93 लाख, रेलवे को 12.66 लाख व जलशक्ति को 13.41 लाख, बेसिक शिक्षा को 15.43 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 19.91 लाख, उद्योग (एमएसएमई) को 15.55 लाख, औद्योगिक विकास विभाग को 7.73 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 11.63 लाख, गृह को 10 लाख, पशुपालन को 7.26 लाख, ऊर्जा को 5.60 लाख, सहकारिता को 7.60 लाख, आवास विकास को 8.38 लाख, रक्षा को 4.95 लाख, प्राविधिक शिक्षा को 8.06 लाख, श्रम को 2.69 लाख, परिवहन विभाग को 2.53 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- विवाद के बीच लड़की ने मारा थप्पड़; हेड कॉन्स्टेबल ने भी पीटा, बेइज्जती से गंगा में छलांग लगाकर युवक ने दे दी जान

सीएम योगी ने प्रदेश की जनता से अपील की कि हर व्यक्ति श्वृक्षारोपण महाभियानश् का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में 54 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। इसके तहत 30-35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। हर व्यक्ति 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाअभियान के महापर्व में हिस्सा ले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!